ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरामेयर व डिप्टी मेयर पर आज आयेगा अविश्वास प्रस्ताव

मेयर व डिप्टी मेयर पर आज आयेगा अविश्वास प्रस्ताव

आरा नगर निगम ीा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा ा

मेयर व डिप्टी मेयर पर आज आयेगा अविश्वास प्रस्ताव
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 23 Jul 2021 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा नगर निगम

आरा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया जायेगा। इसकी तैयारी में शुक्रवार को पूरे दिन अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला खेमा जुटा रहा। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए निर्धारित पार्षदों की संख्या के अनुसार हस्ताक्षर भी कराया गया। अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद बैठक कर लगाये गये आरोपों पर चर्चा की जायेगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर मत का विभाजन किया जायेगा। हालांकि सत्ता पक्ष बैठक से अलग भी रह सकता है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले खेमे को सदन में 22 पार्षदों की संख्या को गिनाना पड़ सकता है। सत्ता पक्ष चाहेगा कि इस निर्धारित संख्या तक विरोधी खेमा नहीं पहुंचे। वहीं विरोधी खेमा निर्धारित संख्या को सदन में साबित करने की जुगत में है। दोनों ओर से पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए दिन-रात प्रयास किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक समीकरणों व संबंधों का सहारा लिया जा रहा है। सुबह से लेकर रात तक पार्षदों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह निर्धारित समय पर ही पता चल सकेगा कि कौन खेमा पार्षदों को अपने पक्ष में कर सकने में सफल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें