Hindi NewsBihar NewsAra NewsNewly Elected MLA Vishal Prashant Meets Bihar CM Nitish Kumar to Celebrate NDA Victory
सीएम और डिप्टी सीएम से मिले विधायक

सीएम और डिप्टी सीएम से मिले विधायक

संक्षेप: फोटो : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को मिल बधाई देते तरारी विधायक विशाल प्रशांत। सुशासन, विकास और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण ही

Mon, 17 Nov 2025 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा। विधानसभा चुनाव के बाद तरारी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक विशाल प्रशान्त ने सोमवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान पूरे बिहार में राजग की प्रचंड जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई दी एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विशाल प्रशांत ने कहा कि सुशासन, विकास और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण ही बिहार की इस ऐतिहासिक जीत का आधार है। बिहार अब और सशक्त और सक्षम भविष्य की ओर बढ़ रहा है। विशाल प्रशांत ने बताया कि द्वय नेताओं ने क्षेत्र के विकास के लिए हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।