Ara News: एसडीएम ओमप्रकाश लाल ने संभाला जगदीशपुर का पदभार
Ara News: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता , उन्होंने निवर्तमान एसडीएम सह डीसीएलआर अरविन्द कुमार से प्रभार की कागजी प्रक्रिया पूरी की। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और...

Ara News: अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
नए एसडीएम का पदभार ग्रहण
जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को 67वें बैच के प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश लाल ने नए एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसडीएम सह डीसीएलआर अरविन्द कुमार से प्रभार की कागजी प्रक्रिया पूरी की। पदभार सँभालते ही उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए सरकारी योजनाओं के प्रभावी व पारदर्शी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।
सरकारी योजनाओं का लाभ
एसडीएम ने कहा कि बिहार सरकार और भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सरकारी दिशा-निर्देशों का धरातल पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।
बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति
उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इसके साथ ही बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के बाद आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे।
ज्वलंत जवाईनिया मामला
जगदीशपुर-आरा के चर्चित ज्वलंत जवाईनिया मामले पर एसडीएम ने कहा कि मामला फिलहाल माननीय न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांचाधीन है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ओम प्रकाश लाल इससे पहले रोहतास में वरीय उपसमाहर्ता, एएसडीएम और डीसीएलआर-2 के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने पथ निर्माण विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी और बाद में सहायक निदेशक के पद पर लगभग 10 वर्षों तक सेवाएं दी हैं। वे पहले आरा में भी पदस्थापित रह चुके हैं। इससे उन्हें स्थानीय समस्याओं और भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी है。


