सम्मान से बढ़ा मान : जगदीशपुर में गूंजी जीविका दीदियों की सफलता की कहानी
-मुख्यमंत्री रोजगार योजना से जुड़ेंगे नये सदस्य, क्लस्टर स्तर पर बढ़ेगा कारोबार, अतिथि और संगठन की वरिष्ठ सदस्य जगदीशपुर, निज संवाददाता ग्रामीण विकास की बदलती तस्वीर और महिला सशक्तीकरण

-मुख्यमंत्री रोजगार योजना से जुड़ेंगे नये सदस्य, क्लस्टर स्तर पर बढ़ेगा कारोबार -100 से अधिक ग्राम संगठनों में गूंजा आत्मनिर्भरता का मंत्र, हजारों ने लिया हिस्सा जगदीशपुर, निज संवाददाता ग्रामीण विकास की बदलती तस्वीर और महिला सशक्तीकरण का जीवंत उदाहरण रविवार को जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड के 100 से अधिक ग्राम संगठनों और जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समितियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ उत्सव मनाया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न संकुलों में पहुंचकर दीदियों का उत्साहवर्धन किया। साल भर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सामुदायिक उत्प्रेरक और सामुदायिक संसाधन व्यक्ति दीदियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनकी ओर से ग्रामीण स्तर पर किए गए स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्तीय समावेशन के कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और मुख्यमंत्री रोजगार योजना पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि योजना की दूसरी किस्त लाभुकों के खाते में भेज दी गई है, जिससे अब ग्रामीण स्तर पर छोटे उद्योगों (जैसे सिलाई, अगरबत्ती निर्माण, किराना आदि) को गति मिलेगी। कितापुर, नयका टोला और कौरा जैसे क्षेत्रों में आकर्षक रंगोली, मेहंदी और संगीत कार्यक्रमों के जरिए महिला दिवस के संदेश को घर-घर पहुंचाया गया। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए, जिसमें अधिक से अधिक वंचित परिवारों को जीविका समूहों से जोड़ना और शून्य प्रतिशत डिफॉल्ट के साथ ऋण वापसी सुनिश्चित करना मुख्य रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलिदान जीविका (कितापुर), शक्तिमान जीविका (नयका टोला), सीता जीविका (तेंदुनी), तिरंगा ग्राम संगठन (कौरा), विकास (वनकट), आदित्य (कुसुमा) और नारीशक्ति (उजियारपुर) समेत सैकड़ों संगठनों की दीदियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक आलोक कुमार, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, और सामुदायिक समन्वयक रविरंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, नूर आलम व मधुसूदन सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


