ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरासड़क हादसे में भतीजे की मौत, बुआ जख्मी

सड़क हादसे में भतीजे की मौत, बुआ जख्मी

जिले में आरा-अरवल मार्ग पर पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुल के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका इलाज आरा सदर...

सड़क हादसे में भतीजे की मौत, बुआ जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 16 Nov 2018 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में आरा-अरवल मार्ग पर पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर पुल के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के मटियारा गांव निवासी रघुवर दयाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अखिलेश्वर कुमार सिंह है। उसकी गांव में किराना की दुकान है। जानकारी के अनुसार वह छठ का प्रसाद लेकर अपनी छोटी बुआ के साथ सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में बड़ी बुआ के घर गया था। गुरुवार की शाम वह अपनी छोटी बुआ के साथ वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच भगवानपुर पुल के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। इसमें बाइक चला रहे अखिलेश्वर कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी बुआ जख्मी हो गई। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने अखिलेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव लेते गये। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृतक के पिता की कायमनगर में किराना दुकान है। अखिलेश्वर कुमार अपने पिता के साथ दुकान पर हाथ बंटाता था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई महेश्वर कुमार सिंह गांव पर ही रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें