
एनडीआरएफ की टीम ने विद्यार्थियों को सिखाया जीवन रक्षा के गुर
बरनी के लाखा इंटर स्तरीय विद्यालय में एनडीआरएफ द्वारा आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। छात्रों को प्राथमिक उपचार, सीपीआर, सर्पदंश, आग और डूबने से बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया। शिक्षकों ने प्रशिक्षण की सराहना की, इसे आत्मविश्वास बढ़ाने और आपात स्थिति के लिए तैयार होने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
चरपोखरी,एक संवाददाता। प्रखंड के बरनी स्थित लाखा इंटर स्तरीय विद्यालय में मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम की ओर से आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय त्वरित बचाव और प्राथमिक उपचार के तरीकों से अवगत कराया गया। शिविर में एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने विशेष रूप से सीपीआर का लाइव डेमो बच्चों से करवाया गया। टीम की ओर से बताया कि अगर अचानक किसी व्यक्ति की हृदय गति रुक जाए या वह बेहोश हो जाए तो अस्पताल पहुंचने से पहले के कीमती मिनटों में सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
इसके अलावा छात्रों को सर्पदंश, आग लगने पर बचाव और पानी में डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकालने के आधुनिक तरीकों का अभ्यास कराया गया। जवानों ने घरेलू सामानों जैसे खाली प्लास्टिक बोतल और ड्रम की मदद से लाइफ जैकेट बनाने की विधि भी सिखाई। इस दौरान पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बालगंगाधर तिलक ने एनडीआरएफ की टीम का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे भविष्य में किसी भी आपात स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं वही प्रभारी प्राचार्य डॉ जयप्रकाश सुमन ने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी का पाठ है। कार्यक्रम के दौरान एनडीआरएफ के अधिकारियों के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




