
आपके आशीर्वाद से ही समस्याओं का निदान करेंगे : राकेश रंजन
-शाहपुर प्रखंड परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से जुटे एनडीए
-शाहपुर प्रखंड परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया शाहपुर। प्रखंड परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित विधायक राकेश रंजन ओझा और वरीय भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भुंवर ओझा ने विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से जुटे एनडीए समर्थित कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। साथ ही अंगवस्त्र से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि आप लोगों का यह आशीर्वाद कभी नहीं भुला सकता। इस आशीर्वाद की बदौलत ही लोगों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान करने का प्रयास रहेगा। दस वर्ष तक विपक्ष में रहने का तजुर्बा हो गया है कि कहां क्या होता है।
इसलिए समस्या के निदान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा। आम जनता तक कार्यों को पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा। समारोह में कार्यकर्ताओं ने भी विधायक को अंगवस्त्र, बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह में विनय मिश्रा व आर्यन बाबू ने गीत व संगीत महफिल में समां बांध दिया। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय ने की और संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने किया। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, भोजपुर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद कुमार ओझा, भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य भरत तिवारी उर्फ बिरजु, ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, जिला भाजपा महामंत्री अरविंद पांडेय, पंकज तिवारी, बंटी पांडेय, त्रिभुवन सिंह, शिवशंकर सिंह, शाहपुर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह, मुखिया मनोज ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि अखिलानंद ओझा दीपक सिंह, प्रमोद ओझा, भृगुनाथ तिवारी, कृष्ण सिंह, मुन्ना तिवारी, चंदन पांडेय, बच्चाजी पांडेय, सोमनाथ पांडेय, राजेंद्र ओझा, डॉ राजेन्द्र मिश्र, निशु राय सहित कई नेता व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




