NCC Recruitment Begins in Ara Hundreds of Students Participate कॉलेजों में एनसीसी भर्ती शुरू, जगजीवन कॉलेज में लगा कैंप, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsNCC Recruitment Begins in Ara Hundreds of Students Participate

कॉलेजों में एनसीसी भर्ती शुरू, जगजीवन कॉलेज में लगा कैंप

-सुबह से ही विद्यार्थी भर्ती में शामिल होने के लिए हुए थे जमा, जगजीवन कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी की माप लेते हुए

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 20 Aug 2025 09:29 PM
share Share
Follow Us on
कॉलेजों में एनसीसी भर्ती शुरू, जगजीवन कॉलेज में लगा कैंप

-सुबह से ही विद्यार्थी भर्ती में शामिल होने के लिए हुए थे जमा आरा। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय कैडेट कोर के पांच बिहार बटालिय, आरा की ओर से एनसीसी कैडेट की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरा मुख्यालय स्थित कॉलेजों में चालू सत्र में एडमिशन कराने वाले विद्यार्थियों का नामांकन लिया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीसी लेने के इच्छुक छात्र जगजीवन कॉलेज में बड़ी संख्या में सुबह से ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। भर्ती प्रक्रिया में सर्वप्रथम कैडटों की लंबाई नापी गई। इसके बाद उनकी दौड़ कराई गई। बाद में मेडिकल भी कराया गया।

दौड़ में उत्तीर्ण होने वाले कैडेटों की लिखित परीक्षा कराई गई। इसका परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। कैडटों को कठिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, नक्शा अध्ययन, फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट, सामाजिक सेवाओं और साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कॉलेज एनसीसी पदाधिकारी डॉ अमृत जायसवाल ने बताया कि एनसीसी के नये सत्र के लिए भर्ती का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुल 53 सीटों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रतिस्पर्धा के विभिन्न चरणों से मसलन शारीरिक , मानसिक दक्षता, लिखित परीक्षा एवं अन्य वैकल्पिक दक्षता(खेल-कूद,गायन,नृत्य, वादन आदि) से गुजरना पड़ा। इस भर्ती में पांच बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर प्रतीक श्रीवास्तव, कॉलेज की प्राचार्य प्रो( डॉ) आभा सिंह एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। एनसीसी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन अपनाने की सलाह दी। विद्यार्थियों में दिखा जुनून जगजीवन कॉलेज में एनसीसी भर्ती को लेकर विद्यार्थियों में जुनून दिखा। सैकड़ों विद्यार्थी कॉलेज में इकट्ठा हो गए थे। शुरुआत में उन्हें कई तरह की जानकारी दी गई।उसके बाद भर्ती की प्रक्रिया अपनाई गई। एसबी कॉलेज में 25 को होगी भर्ती इधर,एसबी कॉलेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने बताया कि एनसीसी भर्ती का अगला आयोजन 25 अगस्त को एसबी कॉलेज,आरा में आयोजित होना है।इसे लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।