ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरानक्सली घटनाओं को अंजाम देने की थी तैयारी

नक्सली घटनाओं को अंजाम देने की थी तैयारी

भोजपुर में पुलिस को एक प्रतिबंधित संगठन के दो हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों की गिरफ्तारी से एक बड़ी नक्सली वारदात टल गयी।  एसपी ने...

नक्सली घटनाओं को अंजाम देने की थी तैयारी
आरा | हिन्दुस्तान संवादाताFri, 15 Feb 2019 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर में पुलिस को एक प्रतिबंधित संगठन के दो हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों की गिरफ्तारी से एक बड़ी नक्सली वारदात टल गयी। 

एसपी ने हार्डकोर सदस्यों से पूछताछ के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सली पूरे इलाके में दहशत कायम करने का प्रयास कर रहे थे। इसके लिए इनकी भोजपुर व रोहतास में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश थी। इसे ले इनके द्वारा दोनों जिलों के सीमाई इलाके में नक्सली गतिविधियां चलायी जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं।

बुधवार को नक्सलियों के आने की सूचना मिली। छापेमारी में सिकरहट्टा थानाध्यक्ष सुभाष राय, इमादपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, चौरी थानेदार अभय शंकर व सिकरहट्टा थाने के एएसआई रामाश्रय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इनकी गिरफ्तारी और  हथियार की बरामदगी को पुलिस अहम मान रही है। इसे देखते हुए एसपी ने छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की बात भी कही।

एमसीसी व रणवीर सेना से संबंध की जांच कर रही पुलिस 
रन्नी गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे ने अपने बयान से पुलिस को बरगलाने का पूरा प्रयास किया। दोनों अपने को कभी एमसीसी, तो कभी रणवीर सेना का सदस्य बता रहे थे। इससे पुलिस भी कन्फ्यूज रही। एसपी ने बताया कि पूछताछ केदौरान रात में दोनों ने एमसीसी से संबंध की बात कही। दूसरी तरफ  गुरुवार को रणवीर सेना का सदस्य बताने लगे। उन्होंने कहा कि इसकी तफ्तीश की जा रही है। हालांकि पुरानी फाइलों को भी खंगाला जा रहा है। इसके बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि इनके संबंध एमसीसी या रणवीर सेना से हैं। बताया कि दोनों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें