वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना अनुसंधान की ओर अग्रसर हों विद्यार्थी
-विज्ञान दिवस पर एमएम महिला कॉलेज में कार्यक्रम , शहर के महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

-विज्ञान दिवस पर एमएम महिला कॉलेज में कार्यक्रम आरा, निज प्रतिनिधि । शहर के महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप पालित, प्रो राजीव कुमार, डॉ शिखा अवस्थी और डॉ निवेदिता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रो पालित ने कहा कि आज भारत परमाणु शक्ति,अंतरिक्ष विज्ञान, चंद्रयान मंगलयान, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। हमारे वैज्ञानिक सीवी रमन, डॉ होमी जहांगीर भाभा, जगदीश चंद्र बसु, विक्रम साराभाई, एपीजे अब्दुल कलाम आदि अनेक वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय विकास में योगदान दिया है। आधुनिक युग में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना कर अनुसंधान की ओर अग्रसर होना चाहिए, तभी प्राप्त ज्ञान की सार्थकता होगी एवं विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
भौतिक विभाग की अध्यक्ष डॉ शिखा अवस्थी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व एवं रमन प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी। डॉ निवेदिता ने विज्ञान एवं गणित के परस्पर संबंध और उनके व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रज्ञा कुमारी सिंह और अनामिका सिंह को लेख प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। संचालन प्रज्ञा कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ निवेदिता ने किया। इस अवसर पर डॉ अवधेश प्रसाद, डॉ प्रेमेंद्र, डॉ प्रिया, डॉ सीमा, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ सुधा, डॉ अमरेश, डॉ राजबाला भारती, डॉ स्नेहा शर्मा, डॉ तसनीम फातिमा, डॉ पूनम, डॉ कंचन, डॉ वेणु, डॉ आशा, डॉ अनामिका, राघवेंद्र नारायण, अमरजीत मिश्रा और अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


