Nasha Mukti Bharat Abhiyan Launched at Aryabhatt University for Drug-Free Society टीएन कॉलेज : स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsNasha Mukti Bharat Abhiyan Launched at Aryabhatt University for Drug-Free Society

टीएन कॉलेज : स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

फोटो 8 : टीएन कॉलेज में नशामुक्त समाज के लिए स्वयंसेवकों को शपथ दिलाते प्राचार्य व अन्य।

Newswrap हिन्दुस्तान, आराTue, 9 Sep 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
टीएन कॉलेज : स्वयंसेवकों ने निकाली जागरूकता रैली

आरा। निज प्रतिनिधि तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन हरिगांव आरा में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) इकाई की ओर से नशा मुक्ति भारत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों तथा आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस पहल करना था। प्राचार्य डॉ राहुल कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ मनोज कुमार उपाध्याय ने अभियान की आवश्यकता और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। सह संयोजन पीएम जेना ने किया।

विद्यार्थियों ने रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक जैसे रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास किया। स्वयंसेवकों ने शपथ भी ली। - डॉ कुंज बिहारी सिंह स्मृति व्याख्यान आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नात्तकोतर अर्थशास्त्र विभाग में डॉ कुंज बिहारी सिंह स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य प्रो गांधी जी राय ने स्वर्गीय कुंज बिहारी सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कुछ पुरानी बातें भी बताई। उन्होंने कहा की स्व. डॉ कुंज बिहारी सिंह अनुशासन पर बहुत जोर देते थे। मौके पर प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा,पूर्व कुलपति प्रो दुर्ग विजय सिंह,प्रो नीरज कुमार विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शशि भूषण राय, प्रो नीरज कुमार वर्मा, प्रो यादवेंद्र सिंह, डॉ अरुधंति मलिक सहित कई उपस्थित थे। अभिन्यास एवं प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी मनोविज्ञान में सत्र 2025-2027 का अभिन्यास एवं प्रेरण कराया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया। व्यक्तित्व विकास के लिए मनोविज्ञान विषय का अध्ययन अनिवार्य बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो,लतिका वर्मा ने की।पाठ्यक्रम के संदर्भ में डॉ प्रियंका पाठक ने विधिवत समझाया। प्रोफेसर लतिका वर्मा ने मनोविज्ञान की प्रासंगिकता पर विद्यार्थियों को जीवन में उन्नति, सामंजस्यपूर्ण व्यवहार को विस्तारपूर्वक बताया। अभिन्यास समारोह में प्रोफेसर यशवंत कुमार, डॉ लाल बाबू सिंह, डॉ प्रीतिका और पीएचडी करने वाले शोधार्थी भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।