पति के पैसे से लिया गैस कनेक्शन, तो ससुराल वालों ने गला दबा कर दी हत्या
-भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना, भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में मंगलवार की सुबह घरेलू विवाद में एक विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी...

-भोजपुर के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना -मायके वालों का ससुर और गोतनी सहित अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप -शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव में मंगलवार की सुबह घरेलू विवाद में एक विवाहिता की गला दबा हत्या कर दी गयी। मृत विवाहिता बड़गांव गांव के अर्जुन सिंह की 25 वर्षीया पत्नी रेखा देवी थी। उसकी गर्दन पर फंदे का निशान पाया गया है।
मायके वालों का आरोप
मायके वालों की ओर से ससुर और गोतनी सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या का मुख्य कारण रेखा देवी की ओर से पति की कमाई से गैस का कनेक्शन लेना बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बहन नेहा देवी ने बताया कि रेखा की शादी मई 2019 में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव गांव निवासी कमल कृष्णा प्रसाद के पुत्र अर्जुन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। बताया कि रेखा देवी का पति अर्जुन सिंह जेसीबी चालक हैं और छत्तीसगढ़ में रहते हैं। रेखा देवी ससुर और बड़ी गोतनी के साथ ससुराल में रहती थी। उसने पति के भेजे गये रुपये से गैस का कनेक्शन लिया था। इससे उसके ससुर नाराज थे। ससुर का कहना था कि उनका बेटा पैसे भेजता है, तो रेखा देवी रख लेती है। इस बात को लेकर करीब एक महीने से ससुर और गोतनी की ओर से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उसी विवाद में मंगलवार को उन लोगों ने गला दबा रेखा देवी की हत्या कर दी।
पुलिस की जांच
नेहा देवी की ओर से रेखा देवी के ससुर कमल कृष्णा प्रसाद, गोतनी गुड़िया देवी और उनके दो पुत्रों अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में अजीमाबाद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृत महिला के परिजनों की ओर से फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृत रेखा देवी दो भाई और दो बहनों में छोटी थी। उसे पुत्र अंकित और पुत्री अंकिता है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चों के साथ मां विमला देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


