अभियान : नाला और सड़क किनारे दुकान लगाने वालों पर चला बुलडोजर

Nov 27, 2025 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को सपना सिनेमा मोड़ से शुरू होकर बाबू बाजार तक चला। पुलिस और मजिस्ट्रेट की देखरेख में अवैध दुकानों को हटाया गया। अभियान के दौरान अफरा-तफरी का माहौल था और कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को हटाने की कोशिश की। नगर निगम ने चेतावनी दी कि दुबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

अभियान : नाला और सड़क किनारे दुकान लगाने वालों पर चला बुलडोजर

-सपना सिनेमा मोड़ से दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ी मठिया होते हुए बाबू बाजार तक चला अभियान -आज नवादा थाना से पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए एसपी आवास तक हटाया जायेगा कब्जi आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को शहर के सपना सिनेमा मोड़ से दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ी मठिया होते हुए बाबू बाजार तक अभियान चलाया गया। नगर निगम क्षेत्र में मुख्य सड़कों व नाले पर अवैध कब्जा जमाने वालों के खिलाफ निगम का बुलडोजर चला। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नगर निगम के अधिकारी, कर्मी, बुलडोजर, पुलिस बल व मजिस्ट्रेट के पहुंचते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।

अवैध कब्जा जमाने वाले सामानों को इधर-उधर करने लगे। इसके बाद नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी। सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकान व गुमटी लगाने वालों को हटाया गया। अभियान के दौरान अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान माइक से अनाउंस भी किया जा रहा था कि दुबारा दुकानों के आगे ठेला लगाने पर नगर निगम की ओर से जुर्माना वसूला जायेगा। सपना सिनेमा मोड़ से शुरू हुआ अभियान बाबू बाजार तक चला। अभियान शुरू होने के साथ ही इसे देखने वालों लोगों की सड़क पर भीड़ जुट गयी थी। सदर अस्पताल के दोनों गेट के बीच स्थित अस्थायी दुकानों पर चला बुलडोजर सदर अस्पताल के दोनों मुख्य गेट के बीच आधा दर्जन से अधिक अस्थायी दुकानों पर नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया। मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम के कर्मी और जेसीबी को देखते कुछ दुकानदार बांस व तिरपाल से बने अपने अस्थायी दुकानों को हटाने लगे। नगर निगम की टीम पहुंचने के साथ ही उन्हें कोई मौका नहीं दिया और जेसीबी जलाकर दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इनमें से कुछ दुकान सड़क किनारे बने नाले पर बनाये गये थे। इसके पूर्व जरासंघ भवन के समीप स्थित दुकानों के आगे शेड व तिरपाल लगाने वालों पर भी निगम का बुलडोजर चलाया गया। मिट्टी के बने चूल्हों को भी नगर निगम के कर्मियों की ओर से ध्वस्त किया गया। सपना सिनेमा मोड़ से शुरू हुआ अभियान मवेशी अस्पताल के पास पहुंचा तो लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। कुछ लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई को सही तो कुछ गलत बता रहे थे। बड़ी मठिया के समीप सड़क किनारे से फल दुकानों को भी हटाया गया। मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी की देखरेख में चल रहा अभियान पांच दिवसीय अभियान को ले सदर एसडीओ की ओर से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल व महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। आज गुरुवार सपना सिनेमा मोड़ से दुर्गा मंदिर होते हुए बड़ी मठिया होते हुए बाबू बाजार तक अतिक्रमण हटाया जायेगा। सदर एसडीओ ने अभियान के दौरान विधि, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को ले प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अखिलेश कुमार, नगर निगम के सफाई पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी मैनेजर को मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।