Ara News: मदर टेरेसा की पुण्यतिथि व जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया
Ara News: आरा में मदर टेरेसा की 29वीं पुण्यतिथि और जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम मदर टेरेसा सेवाकर्मी और संत रविदास जनसेवा संगठन द्वारा आयोजित किया गया। वक्ताओं ने दोनों विभूतियों के कार्यों और विचारों को याद किया। समाजिक न्याय और करुणा के लिए प्रेरणा दी गई।

Ara News: आरा। श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार, स्टेशन दुर्गा मंदिर के सामने, आरा में शनिवार को मदर टेरेसा की 29वीं पुण्यतिथि और जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी एवं संत रविदास जनसेवा संगठन, भोजपुर आरा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संयोजक अमरदीप कुमार जय की अध्यक्षता में किया गया। उद्घाटन डॉ. कुमार शील भद्र ने किया। मुख्य अतिथि कृष्ण चेतना परिषद के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव तथा विशिष्ट अतिथि यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया रहे। संचालन सीताराम रवि ने किया। वक्ताओं ने मदर टेरेसा को करुणा और मानवता की प्रतिमूर्ति बताते हुए उनके सेवा कार्यों को याद किया।
वहीं जगदेव प्रसाद के संघर्ष और सामाजिक न्याय के विचारों को प्रेरणादायी बताया गया। रमेश सिंह राम प्रसन्न ने कहा कि पांच सितंबर शिक्षक दिवस के साथ इन दोनों विभूतियों की स्मृति का भी गौरवपूर्ण दिन है। मौके पर सुरेश भोजपुरी, रशीदा खातून, चंद्रशेखर सिंह, शकील हुसैन, अमोद प्रसाद व साहेब कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

