ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराचेकिंग अभियान में पकड़ी गयी 50 से अधिक बाइक

चेकिंग अभियान में पकड़ी गयी 50 से अधिक बाइक

विधानसभा चुनाव और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ गयी है। इसके तहत शहर सहित पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा...

चेकिंग अभियान में पकड़ी गयी 50 से अधिक बाइक
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 04 Oct 2020 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा। विधानसभा चुनाव और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ गयी है। इसके तहत शहर सहित पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। शहर में जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की गयी। इस क्रम में सांस्कृतिक भवन के समीप नवादा थाना की पुलिस द्वारा जर्बदस्त चेकिंग की गयी। इस दौरान 50 से अधिक बाइक पकड़ी गयी। फाइन वसूलने और हिदायत देने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इसे लेकर बाइक चालकों में हड़कंप मचा रहा।

चुनावी तैयारी को ले बाइक चेकिंग से हड़कंप

भोजपुर के आरा-मोहनियां राष्ट्रीय राजमार्ग 30 स्थित धनगाई के पास धनगाई पुलिस ने शनिवार को बाइक चेकिंग अभियान चलाया। इसे लेकर बाइकर्स में अफरा-तफरी मची रही। बताया जा रहा है कि विस चुनाव को ले जगदीशपुर के निर्वाची पदाधिकारी सीमा कुमारी व शाहपुर के निर्वाची पदाधिकारी रोहित कुमार ने अभी से ही चुनावी तैयारी की चौकसी कर दी है। शनिवार को धनगाई थाने के सामने थानाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल के नेतृत्व बाइक चेकिंग अभियान लगाया गया। तीयर पुलिस ने देवराढ़ पथ पर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के नेतृत्व में अभियान चलाया तो बिहिया पुलिस ने अमराई नवादा के समीप थानाध्यक्ष दिलीप कुमार निराला के नेतृत्व में। जगदीशपुर पुलिस नयका टोला मोड़ के समीप थानाध्यक्ष शंभू भगत के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें बिना कागजात, हेमलेट सहित अन्य कागजात की जांच की गई। इस दौरान कई जांच वाले जगहों पर मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें