Hindi NewsBihar NewsAra NewsMini Kit Equipment Distribution Camp Held in Badahara to Promote Agricultural Mechanization
एक हजार का कृषि यंत्र किट किसानों को दो सौ रुपये में मिला

एक हजार का कृषि यंत्र किट किसानों को दो सौ रुपये में मिला

संक्षेप:

-बड़हरा में मिनी किट यंत्र वितरण शिविर आयोजित, ह कार्यक्रम चंद्र बंसी सीड एंड यंत्र कंपनी के बैनर तले आयोजित हुआ। जिला कृषि कार्यालय की ओर से स्वीकृत फरना पंचायत के 25 लाभुकों का चयन किया गया

Nov 28, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-बड़हरा में मिनी किट यंत्र वितरण शिविर आयोजित बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित किसान भवन में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिनी किट यंत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चंद्र बंसी सीड एंड यंत्र कंपनी के बैनर तले आयोजित हुआ। जिला कृषि कार्यालय की ओर से स्वीकृत फरना पंचायत के 25 लाभुकों का चयन किया गया। इनमें 10 किसानों ने शुक्रवार को शिविर में पहुंचकर अपने-अपने मिनी किट यंत्र प्राप्त किए। प्रत्येक सेट की कुल कीमत एक हजार रुपये है, जिसमें 800 रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। इससे किसानों को महज 200 रुपये में उपकरण वाले किट मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर का संचालन उमेश सुमन, वेद प्रकाश और रबी भारती ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में लाभुक किसानों में अनिल कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह, दीपक सिंह, बलिराम सिंह, अशोक कुमार वर्मा, मुन्ना प्रसाद, नवीन पांडे, कमलेश राम और उदय शंकर पांडेय सहित अन्य किसानों में यंत्रों का वितरण किया गया। इन किसानों को मक्का दाना छुड़ाने का यंत्र, कुदाल, खुरपी/हसुवा और घास निकालने की मशीन सहित कुल पांच प्रकार के उपयोगी कृषि उपकरण उपलब्ध कराये गये। आयोजन से किसानों में उत्साह दिखा और उन्होंने इस पहल को खेती के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।