Ara News: कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना प्राथमिकता

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: -राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम , प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केएन सिन्हा और डॉ. अरुण कुमार सिंह की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया गया।

Ara News: कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना प्राथमिकता

Ara News: -राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आरा में सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केएन सिन्हा और डॉ. अरुण कुमार सिंह की ओर से मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच विकसित करने के तरीकों और उच्च रक्तचाप के साथ मधुमेह के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. अनामिका ने को बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान की प्राचार्य डॉ अनामिका ने कहा कि संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।

कार्यक्रम की प्राथमिकताएँ

कॉलेज में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के संपूर्ण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होते रहेंगे। संचालन मानसिक स्वास्थ्य सेल के नोडल पदाधिकारी प्रो रमेश कुमार ने किया। मानसिक स्वास्थ्य के कोऑर्डिनेटर प्रो अनिल कुमार, प्रो सजदा तबस्सुम और प्रो कुमार सौरव के साथ मानसिक स्वास्थ्य सेल के सभी सदस्यों की कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, कठिन परिस्थितियों में सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें योग व नियमित व्यायाम करने की सलाह देना था। कार्यक्रम के आयोजन में राजू कुमार, डीएसएम, अजय कुमार, एफएसओ, ग्लेनमार्क फॉर्मा का विशेष सहयोग रहा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना प्राथमिकता