MCA Admission Enrollment Begins at Veer Kunwar Singh University for 2025-27 Session एमसीए सत्र 2025-27 में आज से शुरू होगा नामांकन, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsMCA Admission Enrollment Begins at Veer Kunwar Singh University for 2025-27 Session

एमसीए सत्र 2025-27 में आज से शुरू होगा नामांकन

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस में सत्र 2025-27 के लिए नामांकन गुरूवार से शुरू होगा। एमसीए एडमिशन इंटरेन्स टेस्ट 2025 का परिणाम आने के बाद, चयनित छात्रों का नामांकन 21...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराWed, 20 Aug 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
एमसीए सत्र 2025-27 में आज से शुरू होगा नामांकन

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस में सत्र 2025-27 में नामांकन गुरूवार से शुरू होगा। इस संबंध में विभाग के निदेशक प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा एमसीए एडमिशन इंटरेन्स टेस्ट 2025 का रिजल्ट प्रकाशित किए जाने के बाद चयनित छात्र- छात्राओं का नामांकन 21 अगस्त से 27 अगस्त तक किया जाएगा। परीक्षा में चयनित संबंधित छात्र- छात्राओं को नामांकन कराने के दौरान सभी प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। विभाग में 21 अगस्त से 27 अगस्त तक सभी कार्य दिवस के दिन नामांकन किया जाएगा। गौरतलब हो कि इनदिनों एमसीए कोर्स करने को लेकर छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह है।

हाल के वर्षो से कम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं का रूझान काफी बढ़ गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।