सभी मजदूरों का लेबर कार्ड बना लाभ दिलायेंगे : श्रम मंत्री

सभी मजदूरों का लेबर कार्ड बना लाभ दिलायेंगे : श्रम मंत्री

संक्षेप:

-माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सह मुसहर जाति विकास समारोह का उद्घाटन , विकास समारोह का उद्घाटन दीप जलाकर शनिवार को किया गया। अध्यक्षता प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने की।

Dec 13, 2025 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सह मुसहर जाति विकास समारोह का उद्घाटन -मुसहर समाज के उत्थान का मंच बना यह क्रिकेट टूर्नामेंट : राघवेंद्र प्रताप सिंह आरा। निज प्रतिनिधि शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नई आशा की ओर से आयोजित चार दिवसीय माता शबरी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सह मुसहर जाति विकास समारोह का उद्घाटन दीप जलाकर शनिवार को किया गया। अध्यक्षता प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा ने की। संस्था के संरक्षक पद्मश्री डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य खेल के माध्यम से वंचित समुदायों, विशेषकर मुसहर समाज के युवाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें विकास का अवसर देकर मुख्य धारा से जोड़ना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के कमजोर वर्ग को आगे लाना है। उनका प्रयास रहेगा कि राज्य के शत-प्रतिशत मजदूरों का लेबर कार्ड बनवाकर सरकार प्रदत्त योजनाओं का लाभ दिलवाया जाए। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुसहर समाज की बेहतरी और उनके सामाजिक उत्थान के लिए इस टूर्नामेंट को एक मंच के रूप में तैयार किया गया है। विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि गरीब एवं कमजोर वर्ग को मुख्य धारा में शामिल करना ही सरकार का मुख्य उदेश्य है। जगदीशपुर में सात सौ महादलित बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। संदेश विधायक राधाचरण शाह ने कहा कि वे इस अभियान में पिछले कई वर्षों से साथ हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग करेंगे। शाहपुर विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में वे सदैव अग्रणी भूमिका में रहेंगे। उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं के बीच आपसी एकता के साथ विकास के प्रति भूख पैदा होगी। इस दरम्यान आधार कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, लेबर कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर आदि के स्टॉल भी लगाये गये थे। टूर्नामेंट में भोजपुर, बक्सर और पटना जिलों के 24 टीमें भाग ले रही हैं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया।