शॉर्ट शर्किट से 20 बीघे की फसल जलकर राख

Apr 06, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर कृतपुरा गांव स्थित बधार में लगी भीषण आग , अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

शॉर्ट शर्किट से 20 बीघे की फसल जलकर राख

-गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर कृतपुरा गांव स्थित बधार में लगी भीषण आग कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर कृतपुरा गांव स्थित बधार में सोमवार को भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार गेहूं कटाई में लगे हार्वेस्टर से बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण गेहूं के खेतों में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक दर्जन किसानों की लगभग 20 बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

इस घटना में गोरख चौधरी, मनीष चौधरी, रमेश चौधरी, विकास राय, त्रिवेणी ठाकुर, तेंदु पंडित, रतेन्द्र चौधरी, जयराम नोनिया और राजेश गौड़ समेत कई किसान प्रभावित हुए हैं। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेत में हार्वेस्टर से कटाई के दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से चिंगारी निकली, जिससे आग लगने की घटना घटी। घटना के बाद प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की गई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।