पूर्णाहुति और भंडारे के साथ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन

Mar 02, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण, देर शाम तक प्रसाद का होता रहा वितरण , देर शाम भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण

पूर्णाहुति और भंडारे के साथ मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन

-भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद किया ग्रहण, देर शाम तक प्रसाद का होता रहा वितरण -प्रद्युम्न परदेशी और रौशन राज के बीच मुकाबला का पूरी रात आनंद उठाते रहे लोग आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता चरपोखरी प्रखंड के धनौती गांव में मां काली मंदिर के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित महायज्ञ का सोमवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर पूरे दिन प्रसाद वितरण का काम चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञस्थल पर पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घंटों पूजन और हवन का कार्यक्रम चलता रहा।

28 फरवरी को मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच नवनिर्मित मंदिर में काली का प्राण प्रतिष्ठा किया गया था। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना था। वहीं, भंडारे की पूर्व संध्या पर रविवार की रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके तहत भोजपुरी गायक प्रद्युम्न परदेशी और रौशन राज के बीच धार्मिक प्रसंग पर पूरी रात जोरदार मुकाबला चलता रहा। उद्घाटन चरपोखरी सीओ चंदन कुमार, समस्तीपुर जिले में तैनात सीओ अमरेश कुमार, रिटायर शिक्षक सुरेश मिश्र, रामाधार सिंह, जगनारायण सिंह, पप्पू सिंह और विकास यादव सहित अन्य लोगों की ओर से गायकों को सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर सीओ चंदन कुमार ने कहा कि यज्ञ परोपकार और त्याग के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। बता दें कि धनौती गांव स्थित अति प्राचीन मां काली मंदिर का निर्माण हुआ है। इसे लेकर संत श्री श्री 108 श्री महामंडलेश्वर श्री वैद्यनाथ दास जी त्यागी जी महाराज के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।