
सामूहिक विवाह आज, रिश्तों की डोर में बधेंगे 15 जोड़े
पीरो के ऐतिहासिक पड़ाव मैदान में शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। 15 जोड़ों ने विवाह के लिए पंजीकरण कराया है। श्रम मंत्री और स्थानीय विधायकों की उपस्थिति में यह समारोह होगा। कार्यक्रम में गायकों और कलाकारों का भी आगमन होगा। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पीरो, संवाद सूत्र पीरो के ऐतिहासिक पड़ाव मैदान में शनिवार को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन के दौरान 15 जोड़ों की शादी हिंदू रीति रिवाज से कराई जाने की तैयारी की गई है। विवाह के लिए 15 जोड़ों ने पंजीयन कराया है। सामूहिक विवाह में श्रम मंत्री सह आरा विधायक संजय टाइगर समेत तरारी विधायक विशाल प्रशांत, अगिआंव विधायक महेश पासवान और जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शामिल होने की रजामंदी दी है। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए गायिका निशा उपाध्याय, लिटिल स्टार आर्यन बाबू, गायिका खुशी कक्कड़, अंजली भारद्वाज, खुशी श्वेता तिवारी, रानी सिंह, विकास पाण्डेय, सुभाष राय, एंकर रविरंजन राय का आगमन हो रहा है।
आयोजकों के अनुसार सामूहिक विवाह में बीएसएस कॉलेज बचरी से बारात निकलकर पड़ाव मैदान पहुंचेगी, जहां पर विधि विधान से जोड़ों की शादी कराई जाएगी। पूरा शहर इस सामूहिक विवाह का साक्षी बनेगा। इसमें बरात का स्वागत बैंड-बाजे के साथ किया जाएगा। वर- वधु पक्ष के ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था एवं विदाई में कन्या को उपहार स्वरूप कई वस्तु दिए जाएंगे। वधु को सजाने के लिए ब्यूटीशियन की भी व्यवस्था की गई है। सामूहिक रूप से सभी की एक साथ वरमाला कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




