यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 के खिलाफ आक्रोश सभा, प्रदर्शन
फोटो 14 : आरा के जेपी स्मारक के पास बुधवार को धरना देते सामान्य वर्ग समन्वय समिति से जुड़े लोग।

आरा, निज प्रतिनिधि। यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 के खिलाफ सामान्य वर्ग समन्वय समिति की ओर से आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में समिति के आह्वान पर कलेक्ट्रेट के समक्ष यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 के विरोध में एक विशाल आक्रोश मार्च एवं आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन निर्मल सिंह शक्रवार एवं राजपा नेता मनमोहन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना सिंह और मनोज सिंह अधिवक्ता ने किया। वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था और विशेषकर समान वर्ग के छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए उठाई गई एक गंभीर और निर्णायक आवाज है।
आंदोलन में हजारों छात्र, नौजवान, शिक्षक, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी वर्ग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर केंद्र सरकार की शिक्षा नीति के प्रति गहरा असंतोष प्रकट किया। आक्रोश मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 वापस लो, शिक्षा पर राजनीति नहीं चलेगी, योग्यता से समझौता नहीं जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम समान्य वर्ग के मेहनती छात्रों के लिए अवसरों के द्वार बंद करने की साजिश है। आक्रोश मार्च के बाद समान्य वर्ग समन्वय समिति (एस-चार ) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी भोजपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें यूजीसी संशोधन एक्ट 2026 को अविलंब निरस्त करने और व्यापक संवाद के माध्यम से नई शिक्षा नीति का ढांचा तैयार करने की मांग की गई। मौके पर अमरेंद्र राजेश , रिंकू सिंह मुखिया, प्रमोद राय अधिवक्ता, डॉ अनिल कुमार सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, हरेंद्र सिंह तोमर, हरखेन सिह, भरत सिंह सहयोगी, रविश सिह, विकाश सिह, आनंद तिवारी, प्रो. त्रिवेणी राय, अरुण सिंह, कर्नल राणा प्रताप सिंह व अन्य थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




