ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरामसाढ़ : 25 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

मसाढ़ : 25 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाइक जब्त गुरुवार की रात कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास से अपाची बाइक पर लदे गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारीसाथ...

मसाढ़ : 25 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 24 Sep 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बाइक जब्त

-गजराजगंज ओपी पुलिस ने कारीसाथ स्टेशन के पास की कार्रवाई

-गांजा तस्करी के लिए बदनाम होता रहा है भोजपुर का मसाढ़ गांव

उदवंतनगर। एक संवाददाता

भोजपुर के गजराजगंज ओपी की पुलिस ने गुरुवार की रात कारीसाथ रेलवे स्टेशन के पास से अपाची बाइक पर लदे गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। ओपी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर लाल रंग की अपाची बाइक पर लदे 25 किलो गांजे के साथ एक तस्कर मसाढ़ गांव निवासी वशिष्ठ तिवारी के पुत्र महेन्द्र पाठक को गिरफ्तार किया गया। थाना लाने के बाद पांच पैकेट में पैक गांजे का वजन किया गया। इस दौरान 25 किलो गांजा पाया गया। बरामद गांजे के साथ अपाची बाइक जब्त कर ली गयी और तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। बताया कि तस्कर की ओर से गांजा कहीं सप्लाई देने के लिए ले जाया जा रहा था। तभी किसी ने पुलिस को इसकी गुप्त सूचना दी। सूचना पाते ही ओपी प्रभारी सुभाष तिवारी दल-बल के साथ छापेमारी को निकले और गांजा सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि जिले का मसाढ़ गांव गांजा तस्करी के लिए वर्षों से बदनाम होता रहा है। गांव के कई लोगों पर गांजा तस्करी का आरोप लगा कई लोगों पर कार्रवाई हो चुकी तो कितने लोगों को मौके पर पकड़ा भी जा चुका है। उधर, गजराजगंज ओपी पुलिस के लिए भी मसाढ़ गांव सहित कुछ गांवों में गांजा तस्करी पर रोक लगाने की चुनौती बनी रहती है। हालांकि पुलिस की ओर से इस पर कार्रवाई भी होती रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें