ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराभगत सिंह की जयंती पर निकाला गया मार्च

भगत सिंह की जयंती पर निकाला गया मार्च

आरा। भाकपा माले, आइसा, आरवाईए ने शहीदे आजम भगत सिंह की 115 वी जयंती शहर में मार्च निकाला। फीस वृद्धि, नई शिक्षा नीति, अग्निपथ योजना के खिलाफ देशव्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत पूर्वी गुमटी से...

भगत सिंह की जयंती पर निकाला गया मार्च
हिन्दुस्तान टीम,आराWed, 28 Sep 2022 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा। भाकपा माले, आइसा, आरवाईए ने शहीदे आजम भगत सिंह की 115 वी जयंती शहर में मार्च निकाला। फीस वृद्धि, नई शिक्षा नीति, अग्निपथ योजना के खिलाफ देशव्यापी विरोध दिवस कार्यक्रम के तहत पूर्वी गुमटी से करमन टोला तक मार्च निकालकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि कई सवालों पर व्यापक आंदोलन खड़ा करते हुए भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाना होगा। मार्च में आरवाईए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल, माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव, तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, राज्य कमिटि सदस्य कयामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, शोभा देवी, पप्पू कुमार, विकास कुमार, सुशील यादव, निरंजन केशरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। इधर, अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान की ओर से भगत सिंह की 115 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौकेपर देवेन्द्र कुमार सिंह, सुशील कुमार सुधाकर, रमेश बौद्ध, मानसा कुमार, बीडी शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक, रामनाथ सिंह,रिटायर्ड शिक्षक, जयशंकर सिंह, विनोद कुमार, नारायण सिंह, रमेश प्रसाद राम सहित अन्य उपस्थित थे। अध्यक्षता राम नाथ सिंह ने की और संचालन बीके सिंह ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें