ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो व कार की टक्कर,घंटों लगा रहा जाम

Feb 10, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर एक स्कॉर्पियो और कार के बीच टक्कर के बाद घंटों जाम लगा रहा। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। लोग बारात में जा रहे थे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर भी पलट गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो व कार की टक्कर,घंटों लगा रहा जाम

बिहिया,निसं। बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर स्थित रेल ओवरब्रिज पर मंगलवार की देर शाम दो वाहनों की आमने-सामने की हुई टक्कर में घंटों जाम लगा रहा। आरओबी पर एक स्कॉर्पियो वाहन व एक कार में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इससे दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। घटना में किसी को चोट नहीं आने की बात बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहनों पर सवार लोग बारात में जा रहे थे। इसी दौरान आरओबी पर टक्कर हो गयी। घटना के बाद आरओबी पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों हीं वाहनों को आरओबी से हटवाया।

तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। इस दौरान अफरा-तफरी मची रही। वहीं मंगलवार की शाम आरओबी पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। इससे देर तक स्टेट हाइवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रैक्टर को हटाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।