यूपी से भोजपुर आ रही तीन लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त

May 06, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-गिरफ्तार दो तस्करों को भेजा गया जेल, मद्य निषेध के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भोजपुर (आरा) की ओर ले जायी

यूपी से भोजपुर आ रही तीन लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त

-गिरफ्तार दो तस्करों को भेजा गया जेल आरा, हमारे संवाददाता। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को बुधवार को बड़ी उपलब्धि मिली। एक चारपहिया वाहन से यूपी से भोजपुर लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है। मौके से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर देर शाम में जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर की गई।

तस्करी की सूचना

मद्य निषेध के सहायक आयुक्त रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भोजपुर (आरा) की ओर ले जायी जा रही है। सूचना के बाद सहायक आयुक्त मद्यनिषेध की ओर से निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

वाहन जांच

वाहन जांच के क्रम में बक्सर-आरा-पटना फोरलेन पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरू की गई। इस दौरान बिना निबंधन के एक तहखाने से विभिन्न ब्रांडों की अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की मात्रा 263 लीटर बताई गई, जिसका बाजार मूल्य करीब तीन लाख रुपए है।

तस्करों की गिरफ्तारी

इस दौरान मौके से शराब तस्कर धीरज कुमार एवं प्रवीण कुमार पप्पू उर्फ लाल बाबू को गिरफ्तार किया गया। दोनों वैशाली जिले के नया गांव महनार के रहने वाले हैं। छापेमारी टिम में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, राजकुमार राजा समेत कई मौजूद थे। बताया गया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब और कहाँ अवैध विदेशी शराब जब्त की गई?
बुधवार को भोजपुर में एक चारपहिया वाहन से अवैध विदेशी शराब जब्त की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।