54 ग्राम हेरोइन और 49 हजार रुपये के साथ महिला गिरफ्तार
शाहपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कोमल यादव की पत्नी निशा देवी के पास से 54 ग्राम हेरोइन और 49 हजार रुपये बरामद किए। इसके अलावा, विभिन्न स्थानों से 69 लीटर अंग्रेजी शराब और अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा है।

शाहपुर, निसं। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के कोमल यादव के घर छापेमारी कर उसकी पत्नी निशा देवी के पास से 54 ग्राम हेरोइन और 49 हजार रुपये नगद बरामद किया है। पुलिस ने निशा देवी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हीरोइन तस्करों पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इससे हेरोइन तस्करों में हड़कंप व्याप्त है। देशी शराब के साथ गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ एन एच 922 पर बिलौटी के पास बाइक पर शराब लेकर जा रहे एक शराब तस्कर को दबोच लिया।
पुलिस ने उसके पास से 120 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त शराब और बाइक जब्त कर ली है। पुलिस ने शराब तस्कर प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह शाहपुर का निवासी बताया जाता है। अंग्रेजी शराब बरामद, अभियुक्त फरार शाहपुर। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश मालाकार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ सुहिया गांव के कुणाल उर्फ उधारी सिंह के घर पर छापेमारी कर 500 एमएल की सात पीस बीयर और 200 एमएल की छह पीस फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 4.700 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर ली। पुलिस को आते देख शराब तस्कर घर से फरार हो गया। करनामेपुर मे 69 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने दो जगहों से शराब बरामद की है। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ दो अलग-अलग जगहों से अंग्रेजी शराब के साथ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लालू डेरा जाने वाली सड़क पर से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो कार पर से 180 एमएल की 288 पीस 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने तीन शराब तस्करों को भी दबोच लिया। पुलिस ने उक्त शराब और ऑल्टो कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने सरोज कुमार, दीपक चौधरी और अखिलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सरोज कुमार और दीपक चौधरी संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव का और अखिलेश कुमार ओझवलिया गांव का रहने वाला बताया जाता है। एक अन्य मामले मे पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार बबलू प्रसाद के पास से 17.28 लीटर आठ पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली। बबलू प्रसाद दलन छपरा गांव का रहने वाला बताया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



