यूपी से पटना जा रही आठ लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
-सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, छापेमारी टीम का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश ने किया।

-सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई आरा, हमारे संवाददाता। यूपी से पटना जा रही आठ लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब उत्पाद विभाग की टीम की ओर से सोमवार को अलग-अलग स्थानों से वाहन जांच के दौरान जब्त की गई। मौके से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
छापेमारी की कार्रवाई
छापेमारी टीम का नेतृत्व सहायक उत्पाद आयुक्त रजनीश ने किया। डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग की ओर से जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान यह सफलता मिली है।
गुप्त सूचना से मिली जानकारी
सहायक उत्पाद आयुक्त को गुप्त सुचना मिली कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब पटना की ओर ले जायी जा रही है। इसके बाद निरीक्षक प्रकाश चन्द्र की ओर से वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर एक स्कूल के पास कार जब्त कर ली गई। इस कार से 112 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।
अतिरिक्त जब्ती
इसी तरह धनगाई थाने के केशरी मोड़ टाडी वाली नहर के पास मारुति सुजुकी कार से 225 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं महुली घाट से एक मैजिक गाड़ी से 280 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। गिरफ्तार तस्करों में वैशाली जिले के महनार के सोनू कुमार और पटना के कवाली के राहुल कुमार पाल समेत तीन को जेल भेज दिया गया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


