मौलाना अबुल कलाम आजाद को दी गई श्रद्धांजलि

Feb 22, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 68वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई सम्मानित लोग शामिल हुए।

मौलाना अबुल कलाम आजाद को दी गई श्रद्धांजलि

आरा। स्थानीय आरा सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर रविवार को स्वतंत्रता सेनानी आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री स्व मौलाना अबुल कलाम आजाद की 68वीं पुण्यतिथि मनाई गई। गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित की गई। मौके पर डॉ केएन सिन्हा, रणधीर, लक्ष्मण, कौशल किशोर, सतेंद्र, बीरेंद्र कुमार, मो सलीम, दलीप कुमार, गुड्डू यादव, राम एकबाल, राम कृष्ण, लालबाबू पासवान, सुशील कुमार, अमित कुमार व संजीव कुमार थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।