Hindi NewsBihar NewsAra NewsMahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act MGNREGA Expands Job Days and Wages
जी राम जी के प्रचार-प्रसार पर जोर, कर्मियों को दी गई जानकारी

जी राम जी के प्रचार-प्रसार पर जोर, कर्मियों को दी गई जानकारी

संक्षेप:

-मनरेगा से अधिक दिनों का रोजगार व बढ़ी हुई मजदूरी देने की जानकारी, रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जिसमें प्रतिदिन 250 रुपये मानदेय दिया जाता था। वहीं जी-रामजी के तहत 125 दिनों का रोजगार

Feb 11, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-मनरेगा से अधिक दिनों का रोजगार व बढ़ी हुई मजदूरी देने की जानकारी सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण जी-रामजी के प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ जनार्दन तिवारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने कर्मियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और श्रमिक वर्ग को इसके लाभों की जानकारी देने का आह्वान किया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर योजना लेकर आई है। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जिसमें प्रतिदिन 250 रुपये मानदेय दिया जाता था।

वहीं जी-रामजी के तहत 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 400 रुपये मानदेय दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी। कार्यक्रम के दौरान पीटीए परमानंद सिंह, पीआरएस अमित कुमार,आशुतोष सिंह, अनिल कुमार, डाटा ऑपरेटर भोला राय, धनेश कुमार सहित अन्य पीआरएस एवं कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;