ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराआरा जंक्शन पर बनेगा लाइटिंग डिवाइडर

आरा जंक्शन पर बनेगा लाइटिंग डिवाइडर

-सभी तरह के निर्माण कार्य पूरे होने के बाद बदल जायेगी आरा जंक्शन की सूरत हा ा ा ा ा ा ा ा...

आरा जंक्शन पर बनेगा लाइटिंग डिवाइडर
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 18 Jun 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

-सभी तरह के निर्माण कार्य पूरे होने के बाद बदल जायेगी आरा जंक्शन की सूरत

निज प्रतिनिधि

आरा। दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन का रूप बदलने वाला है। सभी तरह के निर्माण कार्य पूरे होने के बाद आरा जंक्शन की सूरत बदल जायेगी। आरा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लाइटिंग डिवाइडर बनेगा। सेंचुरी कंपनी को आरा जंक्शन पर डिवाइडर के साथ डिस्प्ले बोर्ड बनाने के लिए दानापुर रेल मंडल ने स्वीकृत दे दी है। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम सुनील कुमार ने यह आदेश शुक्रवार को जारी किया है। आरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के एक नंबर प्लेटफार्म के समीप डिवाइडर बनाया जाएगा। इस कार्य को लेकर सेंचुरी कंपनी के मैनेजर सुनील पांडे ने बताया कि टेंडर 450 करोड़ रुपए का है। आरा जंक्शन सहित चार स्टेशनों पर यह बनेगा। पटना स्टेशन की तर्ज पर डिवाइडर और लाइटिंग बोर्ड बनाया जाएगा। इसमें आठ पीस के एंट्री पॉइन्ट पर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया जायेगा। ग्राउंड में डिवाइडर टैक्सी, मोटरसाइकिल स्टैंड, ऑटो एरिया, टेंपो स्टैंड निर्धारित करने के लिए पोस्ट लाइन भी लगायी जायेगी। इसके बनाने से आरा जंक्शन पर कोई भी यात्री इधर-उधर गाड़ियां नहीं लगा पायेंगे। साथ ही अपने यात्रियों को परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। कंपनी के सुनील पांडेय ने बताया कि यह टेंडर 2018 से 2028 तक के लिए लिया गया है।

क्या कहते हैं स्टेशन प्रबंधक

आरा जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि पदभार लेने के बाद डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव दानापुर रेल मंडल के वरीय पदाधिकारी को दिया गया। इस पर दानापुर के वरीय पदाधिकारी सहित दानापुर रेल मंडल के डीआरएम के आदेश पर आरा जंक्शन पर डिवाइडर आठ दिनों के अंदर लगाने का काम चालू हो जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें