ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरानेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

शहर के कांग्रेस मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने की। मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री, राज्य सभा सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमिटी चुनाव...

नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
हिन्दुस्तान टीम,आराTue, 22 Jan 2019 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के कांग्रेस मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह ने की। मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री, राज्य सभा सदस्य व प्रदेश कांग्रेस कमिटी चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जदयू छोड़कर कई नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में नवीन कुमार, मनु राठौर, ललन प्रसाद,धर्मेन्द्र, रामकुमार, सीमा तिवारी, साधु राम, विजेंद्र राम, राजू वारसी, जनेश्वर शर्मा, रमेश शर्मा, प्रवीण कुमार मुन्ना, सत्येन्द्र सिंह व अन्य शामिल थे। इन सभी ने कांग्रेस की विचारधारा व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा की यह सुखद क्षण है। जदयू छोड़कर सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सभी जाति व वर्ग को जोड़ने का काम करती है। इससे प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। नीतीश कुमार फिर से आरएसएस व भाजपा की गोद में खेल रहे हैं। उन्होंने आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित जन आकांक्षा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील की। नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का कोई विचाधारा नहीं है। कांग्रेस में रहकर कार्यकर्ता बनकर सेवा करेंगे। संचालन वीरेन्द्र मिश्रा ने किया। मौके पर श्रीधर तिवारी, रविन्द्र तिवारी, फजलू रहमान, तीर्थनाथ दुबे, रवि कुमार, जंगबहादुर सिंह, बिहारी सिंह, कन्हैया कुमार, अब्दुल सलाम कुरैशी, पप्पू सिंह, लवकुश सिंह व अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रवि रंजन ने किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह स्वागत

बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश प्रसाद सिंह के भोजपुर आगमन पर सकड्डी चौक व धनुपरा में उनका फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान बिहार प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के महासचिव प्रमोद राय, सत्यप्रकाश राय, राजेंद्र ओझा, मोहन दुबे, एआईसीसी सदस्य श्रीधर तिवारी, शुभनारायण दुबे व अन्य शामिल थे। इन सभी ने आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन आकांक्षा रैली में लाखों की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें