ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराकर्मकांड पुस्तक भास्कर प्रकाश का लोकार्पण

कर्मकांड पुस्तक भास्कर प्रकाश का लोकार्पण

आरा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बड़ी मठिया में पंडित राघव मिश्र और उनके सहयोगी पंडित चिंताहरण मिश्र व मनोरंजन भास्कर की ओर से संकलित पुस्तक भास्कर प्रकाश का लोकार्पण किया गया। भास्कर समिति की ओर...

कर्मकांड पुस्तक भास्कर प्रकाश का लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 02 Aug 2021 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

शहर के बड़ी मठिया में पंडित राघव मिश्र और उनके सहयोगी पंडित चिंताहरण मिश्र व मनोरंजन भास्कर की ओर से संकलित पुस्तक भास्कर प्रकाश का लोकार्पण किया गया। भास्कर समिति की ओर से प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण प्रो. रंगनाथ मिश्र व मुख्य अतिथि महंत रामकिंकर दास ने किया। स्वागत चंद्रशेखर मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भास्कर भगवान का पूजा-अर्चना के साथ हुआ। संकलक ने लोकार्पित पुस्तक की उपयोगिता व उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा गया कि यह पुस्तक सर्व उपयोगी है। मौके पर पंडित बृजकिशोर पाठक, रामलखन मिश्र, रामकिशोर मिश्र, प्रद्मून मिश्र, महेंद्र मिश्र,रामजी मिश्र, सुमन बाबा, डॉ शंभुशरण पाठक, डॉ नित्यानंद मिश्र, विजय बिहारी मिश्र, अरुण मिश्र, लाल बाबू मिश्र, विवेकदीप पाठक, मनोज पाठक, सरोज मिश्र, विभाकर मिश्र, अमरेंद्र कुमार मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें