Ara News: भोजपुर में पहला जीविका सुधा बूथ उदवंतनगर में खुला

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: -डीएम मनेश मीणा ने किया शुभारंभ, कहा-कॉम्फेड और जीविका का प्रयास सराहनीय, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया।

Ara News: भोजपुर में पहला जीविका सुधा बूथ उदवंतनगर में खुला

Ara News: -डीएम मनेश मीणा ने किया शुभारंभ, कहा-कॉम्फेड और जीविका का प्रयास सराहनीय -ग्रामीण इलाके की महिलाओं की आय में होगी वृद्धि, स्वंय निर्मित उत्पाद भी बेच सकेंगी आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के उदवंतनगर में जिले के पहले जीविका सुधा बूथ का शुभारम्भ सोमवार को डीएम मनेश मीणा ने किया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जीविका और कॉम्फेड के संयुक्त तत्वावधान में उदवंतनगर के राम जानकी उच्च विद्यालय के समीप शुभारंभ किया गया। मौके पर विधायक राधाचरण साह मौजूद थे।

निजीकरण और सामाजिक परिवर्तन

डीएम ने जीविका और कॉम्फेड के इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधि से जीविका दीदियों का सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनकी ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों को स्थानीय बाजार में पहचान दिलाने और उनके लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के शाहाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सुधा डेयरी, आरा) के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सुमन व विपणन प्रभारी हिमांशु कुमार ने जिला पदाधिकारी को जीविका सुधा बिक्री केंद्र के संचालन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।

सुधा बूथ का संचालन

पंचायतों में खुल रहे सुधा बूथ का संचालन करेंगी जीविका दीदियां जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सुमन कुमार ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में जीविका दीदियों की ओर से जीविका सुधा बिक्री केंद्रों का संचालन किया जाएगा। अब तक 208 पंचायतों में जीविका दीदियों को चिह्नित कर केंद्रों की शुरुआत की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। शेष पंचायतों में भी केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जीविका दीदियों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से भोजपुर के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र की शुरुआत उदवंतनगर से की गई है। इस बिक्री केंद्र का संचालन पार्वती जीविका स्वयं सहायता समूह की लाभार्थी पिंकी देवी कर रही हैं।

महिलाओं के उद्यमिता को बढ़ावा

सुधा बिक्री केन्द्र पर जीविका के बनाये उत्पादों की होगी बिक्री सुधा के इस बूथ केंद्र के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार विभिन्न उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर महिला उद्यमिता और स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ सुधा उत्पादों को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जीविका-सुधा बिक्री केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकेंगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

पूछे जाने वाले प्रश्न

जीविका सुधा बूथ का उद्घाटन किसने किया?
जीविका सुधा बूथ का उद्घाटन डीएम मनेश मीणा ने किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: भोजपुर में पहला जीविका सुधा बूथ उदवंतनगर में खुला