डिजिटल सशक्तीकरण : जगदीशपुर बुनियाद केंद्र में सीएससी सेवा शुरू
-एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी डिजिटल सुविधाएं, जरूरतमंदों को नहीं भटकना पड़ेगा दर-दर , ऑनलाइन आवेदन के

-एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी डिजिटल सुविधाएं -अब दिव्यांगों और जरूरतमंदों को नहीं भटकना पड़ेगा दर-दर जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर नगर स्थित बुनियाद केंद्र भवन में गुरुवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का भव्य शुभारंभ किया गया। संदेश विधायक राधाचरण साह ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्र के दिव्यांगों और आम लोगों को सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन के लिए सुविधा होगी। उद्घाटन के बाद विधायक राधाचरण साह ने केंद्र का निरीक्षण किया और संचालक राहुल कुमार के प्रयासों की सराहना की। विधायक ने कहा कि बुनियाद केंद्र पर आने वाले लोगों, विशेषकर दिव्यांगों को अब दस्तावेजों की ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
एक ही स्थान पर डिजिटल सेवाएं मिलने से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से उन तक पहुंचेगा। केंद्र के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि यहां समाज कल्याण विभाग से जुड़ी तमाम डिजिटल सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर समाजसेवी शत्रुघ्न साह, बुनियाद केंद्र प्रबंधक संजय कुमार, शिक्षक गौतम मिश्रा, हरेराम मिश्रा, विजय चौबे, कृपा शंकर पांडेय, मुकेश पंडित और वरुण कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ये मिलेंगी सुविधाएं विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन। यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया। दिव्यांगों हेतु सहायक उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन। सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं में सहायता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


