शिविर में ऑॅन स्पॉट भूमि विवाद का किया गया निपटारा
शुक्रवार को सेवा, संवाद और समाधान योजना के तहत भूमि विवाद के मामलों का निपटारा करने के लिए शिविर आयोजित किया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासियों के मामलों की सुनवाई की गई और दोनों पक्षों को अगले सोमवार को बुलाया गया। अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया।

पीरो, संवाद सूत्र। सेवा, संवाद और समाधान योजना के तहत शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर भूमि विवाद के मामलों का निपटारा किया गया। चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल निवासी विजय राय, तरारी थाना क्षेत्र के करथ निवासी बलिराम सिंह, इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा निवासी अवधेश सिंह, ओझवलिया निवासी धीरज शर्मा और नागेश्वर शर्मा के मामलों की सुनवाई एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की और दोनों पक्षों को अगले सोमवार को बुलाया गया। बीडीओ अशोक कुमार ने ओझवलिया निवासी सोनाझारी देवी, अमई निवासी देवंती देवी, मझिआंव निवासी ठाकुर सिंह, डोमन डिहरा निवासी दीनानाथ सिंह, अगिआंव बाजार निवासी गुलाबो कुंअर, गोविंदडीह निवासी कलावती देवी, पचरूखिया निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा और बसडीहा निवासी समराजो कुंअर के मामलों की सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान त्वरित समाधान की दिशा में अफसरों को निर्देशित किया गया। --
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


