Ara News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया के चिरैली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Ara News: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Ara News: सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना क्षेत्र के डिलिया के चिरैली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से कुल चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। गंभीर रूप से घायल चिरैली गांव निवासी शिवकुमार सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह तथा गामा सिंह हैं। वहीं दूसरे पक्ष के निर्मल सिंह सहित दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों का इलाज

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अगिआंव सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही चौरी पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चिरैली गांव निवासी निर्मल सिंह एवं उनके पुत्र मंटू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। चौरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में कुल चार लोग घायल हुए हैं। इनमें दो को गंभीर और दो को मामूली चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से काउंटर केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष के आरोपी निर्मल सिंह और उनके पुत्र मंटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस मारपीट में कितने लोग घायल हुए हैं?
घटना में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।