Ara News: पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव
Ara News: संदेश के पूर्व विधायक बिजेन्द्र यादव और अरुण यादव के पिता भुनेश्वर सिंह की दूसरे पुण्यतिथि समारोह में लालू प्रसाद यादव शामिल हुए। उन्होंने हवन में भाग लिया और भुनेश्वर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में कई राजनेताओं और भोजपुरी कलाकारों ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

Ara News: -संदेश के पूर्व विधायक बिजेन्द्र यादव और अरुण यादव के पिता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण आरा, एक संवाददाता। संदेश के पूर्व विधायक बिजेन्द्र यादव और अरुण यादव के पिता भुनेश्वर सिंह की दूसरे पुण्यतिथि समारोह में रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अगिआंव पहुंचे।
समारोह का आयोजन
कार्यक्रम में आयोजित हवन में भी लालू यादव शामिल हुए और भुनेश्वर यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। करीब ढाई घंटे रुकने के दौरान लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से भी मिले। इस दौरान विधायक किरण देवी, पूर्व विधायक बिजेन्द्र यादव, अरुण यादव और संदेश विधानसभा से राजद के प्रत्याशी रहे युवा नेता दीपू राणावत यादव ने लालू यादव का अंगवस्त्र से स्वागत किया। मौके पर एमएलसी सोनू राय, पूर्व एमएलसी लालदास राय, पूर्व विधायक भाई दिनेश, सोनाली सिंह समेत बिहार, झारखंड और यूपी के कई राजनेता से लेकर जिले के हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद
भिखारी ठाकुर के गीत और लौंडा नाच का लालू यादव ने लिया आनंद अगिआंव स्थित पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें भोजपुरी के जाने-माने कलाकार गोलू राजा और बबिता किन्नर ने लालू यादव के पसंदीदा भीखारी ठाकुर के गीत लागे नाही मानावां भावानावां सजानावां...और जाए नाहीं दिहती कबहूं लाखों बेरिया कहते तबहूं...गाकर समां बांध दिया। लालू यादव ने भीखारी ठाकुर के गाने और नाच का कुछ देर आनंद उठाया। कार्यक्रम में भोजपुरी के कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, प्रमोद प्रेमी, डिंपल सिंह समेत कई कलाकारों ने मौजूद हजारों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

