ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरागड़हनी में भी याद किये गये कर्पूरी ठाकुर

गड़हनी में भी याद किये गये कर्पूरी ठाकुर

गड़हनी। स्थानीय प्रखंड स्थित जदयू कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरीश सिंह तोमर ने की और संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ...

गड़हनी में भी याद किये गये कर्पूरी ठाकुर
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 24 Jan 2022 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गड़हनी। स्थानीय प्रखंड स्थित जदयू कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरीश सिंह तोमर ने की और संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ अकबर अली ने किया। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आस नारायण सिंह, राम बचन सिंह, शम्भुनाथ गोस्वामी, उपेन्द्र यादव, राजाश्रय भारती, सहजादा सलीम, पंकज कुमार, शहनवाज हुसैन सहित सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें