ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराराजेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर युवा मोर्चा में हर्ष

राजेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर युवा मोर्चा में हर्ष

संवाददाता मिल होने पर भाजयुमो भोजपुर के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि राजेन्द्र सिंह भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। उनके पुनः पार्टी में शामिल होने पर भाजपा को मजबूती...

राजेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर युवा मोर्चा में हर्ष
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 16 Jan 2022 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

संवाददाता

आरा। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह रोहतास के दिनारा के रहने वाले हैं। वे बिहार विधानसभा चनाव के दौरान लोजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में पुनः वापसी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में पुनः शामिल होने पर भाजयुमो भोजपुर के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि राजेन्द्र सिंह भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। उनके पुनः पार्टी में शामिल होने पर भाजपा को मजबूती मिलेगी। स्वागत करने वालों में भाजयुमो के उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सन्तोष तिवारी, रितेश वर्मा, नवीन राय, महामंत्री मृत्युंजय तिवारी, जीत प्रकाश, मंत्री रविकांत पांडेय, विवेक कुमार, सुधांशु राठौड़, जितेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता मुकेश सिंह, राहुल मिश्रा, सुमित सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, हिमांशु प्रताप सिंह, विकाश सिंह, यश कुमार थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें