ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरा झारखंड में डकैती का अभियुक्त हसन बाजार में गिरफ्तार

झारखंड में डकैती का अभियुक्त हसन बाजार में गिरफ्तार

पीरो, संवाद सूत्र। वासमनपुर गिरफ्तार जज ज ज जजसज ज ज ज ज ज जज ज ज ज


झारखंड में डकैती का अभियुक्त हसन बाजार में गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 01 Jun 2023 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरो, संवाद सूत्र।

झारखंड में डकैती का अभियुक्त भोजपुर के हसन बाजार थाना क्षेत्र के वासमनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित हसन बाजार सहायक थाना क्षेत्र के वासमनपुर निवासी जयराम सिंह का पुत्र धनजी सिंह है। धनजी सिंह से हसन बाजार थाने में सघन पूछताछ की गयी और झारखंड के जमशेदपुर जिले में एमजीएम थाने से वारंट लेकर अवर निरीक्षक रविकांत परासर को सौंप दिया गया। रविकांत परासर जमशेदपुर कोर्ट के लिए धनजी सिंह को लेकर रवाना हो गये। मालूम हो कि वासमनपुर निवासी जयराम सिंह के पुत्र धनजी सिंह का नाम 2021 में एमजीएम थाना क्षेत्र में हुई डकैती में आया था और तब से पुलिस धनजी सिंह की तलाश कर रही थी। (संसू)

देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

शाहपुर। शाहपुर थाने की पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी उमेश यादव को को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपित पर शाहपुर थाना कांड संख्या 227/2023 अंकित कर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें