ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराघरेलू विवाद में जेठानी व भतीजी की पिटाई

घरेलू विवाद में जेठानी व भतीजी की पिटाई

हिन्दुस्तान संवाददाता जसज ज ज जसज ज ज ज जसज ज जसज ज जसजज जज ज ज ज ज ज ज

घरेलू विवाद में जेठानी व भतीजी की पिटाई
हिन्दुस्तान टीम,आराWed, 04 Aug 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान संवाददाता

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद में देवरानी ने अपनी जेठानी व भतीजी की पिटाई कर दी। इससे दोनों जख्मी हो गई, जिनमें एक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में छोटकी सनदिया गांव निवासी सुनीता देवी और उसकी बेटी खुशबू कुमारी शामिल है। सुनीता देवी ने बताया कि उसकी देवरानी से कुछ दिनों से घरेलू विवाद चला रहा है। बुधवार की सुबह उसकी बेटी खुशबू चापाकल के पास सफाई कर रही थी। इस दौरान उसने देवरानी के रखे ग्लास को वहां से हटाकर उसने दूसरे जगह पर रख दिया।इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। उसके बाद देवरानी ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी जेठानी और भतीजी की पिटाई कर दी।

सवारी भरी ऑटो ने बस में मारी टक्कर, एक जख्मी

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ के समीप सवारी से भरी ऑटो ने एक बस में टक्कर मार दी। इसमें ऑटो सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक गजराजगंज ओपी निवासी मुंद्रिका पासवान का 18 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार है। उसने बताया कि वह मंगलवार सुबह आरा में मजदूरी करने आया था। देर शाम वह ऑटो से घर लौट रहा था। उसी दौरान कतीरा मोड़ के समीप एक बस ने ऑटो ने ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें