नवोदय प्रवेश परीक्षा आज आरा के चार केंद्रों पर होगी

नवोदय प्रवेश परीक्षा आज आरा के चार केंद्रों पर होगी

संक्षेप:

-कक्षा छह में दाखिले के लिए ली जा रही है परीक्षा, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा प्रवेश चयन परीक्षा 2026 को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Dec 12, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-कक्षा छह में दाखिले के लिए ली जा रही है परीक्षा -तैयारी पूरी, जिले के कुल 2451 विद्यार्थी होंगे शामिल आरा, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा प्रवेश चयन परीक्षा 2026 को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार जिले के कुल 2451 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। शनिवार को आरा शहर के चार केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी। केन्द्रों पर सीट प्लान को अंतिम रूप शुक्रवार को दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले को ले आयोजित प्रवेश परीक्षा को ले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छठी क्लास में नामांकन को ले यह परीक्षा ली जा रही है। सफल विद्यार्थियों को ही दाखिला मिलेगा। परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के उद्देश्य से तीन स्थानों पर जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। जिला प्रशासन ने सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही संयुक्त आदेश जारी किया गया है। सभी केंद्राधीक्षकों को बताया गया कि परीक्षा में बच्चों को प्रवेश पत्र के अतिरिक्त कोई एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसमें आधार कार्ड या स्कूल से निर्गत पहचान पत्र दे सकते हैं। परीक्षा एक पाली में होगी। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। सुबह 11.15 प्रश्नपत्र दिया जाएगा। निर्धारित समय तक प्रवेश मिलेगा। परीक्षा में छात्रों को 80 प्रश्नों का उत्तर देना है। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाया गया है। बता दें कि भोजपुर के बिहिया नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए कुल 80 सीटें हैं। इन 80 सीटों पर ही नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इन चार केंद्र पर होगी प्रवेश परीक्षा शहर के चार केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें प्रखंडवार छात्रों को टैग किया गया है। हित नारायण क्षत्रिय प्लस टू स्कूल आरा परीक्षा केंद्र पर अगिआंव, आरा, बड़हरा व जगदीशपुर प्रखंड के छात्रों को टैग किया गया है। हर प्रसाद दास जैन स्कूल आरा परीक्षा केंद्र पर बिहिया, गड़हनी, सहार व चरपोखरी के छात्र शामिल होंगे। जबकि नेमीचंद स्कूल आरा परीक्षा केंद्र पर कोईलवर, संदेश व शाहपुर प्रखंड के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। कन्या स्कूल आरा के परीक्षा केंद्र पर पीरो, तरारी व उदवंतनगर के बच्चे शामिल होंगे। 100 अंकों की होगी परीक्षा यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 120 मिनट का समय निर्धारित है। मानसिक योग्यता परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 40 होगी, जिसके लिए 50 अंक निर्धारित है। उक्त प्रश्नों का उत्तर 60 मिनट में छात्रों को देना होगा। वहीं अंकगणित परीक्षा में 20 प्रश्नों के लिए 25 अंक निर्धारित हैं। फिर हिन्दी/अंग्रेजी भाषा के लिए परीक्षा में 20 प्रश्नों के लिए 25 अंक निर्धारित है।