Ara News: दुर्गापूजा : पूजा पंडाल से विसर्जन घाट और रूट तक की समीक्षा

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: जगदीशपुर अनुमंडल में विसर्जन के 27 स्थल चिह्नित, छह घाट खतरनाक, लेकर एसडीएम ओम प्रकाश लाल

Ara News: दुर्गापूजा : पूजा पंडाल से विसर्जन घाट और रूट तक की समीक्षा

जगदीशपुर में विसर्जन स्थलों और सुरक्षा की तैयारी

Ara News:

जगदीशपुर अनुमंडल में विसर्जन के 27 स्थल चिह्नित, छह घाट खतरनाक 96 पूजा समितियां और स्थल दर्ज, 90 अस्थायी और छह स्थायी मूर्तियां जगदीशपुर, निज संवाददाता। दुर्गापूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने पूजा पंडालों, विसर्जन घाटों और आवागमन के रास्तों की माइक्रो प्लानिंग की है। उन्होंने व्यवस्था में चूक रोकने के लिए पुख्ता तैयारी की बात कही। एसडीएम के अनुसार जगदीशपुर अनुमंडल के आठ थाना क्षेत्रों में 96 पूजा समितियां व स्थल दर्ज हैं। शाहपुर में सबसे अधिक 24, जगदीशपुर में 23 और बिहिया में 18 पूजा समितियां व स्थल हैं। वहीं, आयर थाना क्षेत्र में 12, करनामेपुर में आठ, तियर में पांच, बहोरनपुर में चार और धनगाई में दो पूजा समितियां व स्थल दर्ज हैं।इनमें 90 अस्थायी और छह स्थायी मूर्तियां हैं। विसर्जन के लिए 27 स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनमें शिवजी पोखरा, छेर नदी, सुल्तानपुर, दुलौर नदी, असनी घाट व पुल, महाटटी पुल, बहोरनपुर गंगा घाट, सहिया नदी घाट, कटेया नदी घाट, कल्याणपुर नदी, मिश्रौली नदी, रामडिहरा नदी घाट, पकड़ी नदी, सपही भागड़, सोनकी भागड़, भरौली पुल व गंगा घाट, बरिसवन धर्मावती नदी और कुण्डेश्वर पोखरा सहित अन्य स्थल शामिल हैं। छह घाट खतरनाक चिह्नित, विसर्जन के लिए रूट निर्धारित असनी घाट, असनी पुल, कटेया नदी घाट, कल्याणपुर नदी, मिश्रौली नदी और रामडिहरा नदी घाट को खतरनाक बताया गया है। जगदीशपुर में शिवजी पोखरा के लिए सदर बाजार व डीएम रोड, असनी पुल के लिए एनएच-319 और दुलौर नदी के लिए परसिया व हाटपोखर एनएच होकर जाने वाले रास्ते हैं। नहर के लिए दलीपपुर बाजार व शिव मुहल्ला, बुका राय के डेरा नदी के लिए होरिल छपरा, सपही भागड़ के लिए रानी सागर और बरिसवन धर्मावती नदी के लिए देवपाड़ी चिमनी होकर जाने वाले मार्ग भी शामिल हैं। एसडीएम ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की सूचना मिलने पर स्थानीय मजिस्ट्रेट या थाने को सूचित करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जगदीशपुर अनुमंडल में विसर्जन के लिए कितने स्थल चिह्नित किए गए हैं?−
विसर्जन के लिए 27 स्थल चिह्नित किए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: दुर्गापूजा : पूजा पंडाल से विसर्जन घाट और रूट तक की समीक्षा