Hindi NewsBihar NewsAra NewsITBP Soldier Murders Cousin Over Land Dispute in Bihar Village
आईटीबीपी जवान ने गोली मार कर दी चचेरे भाई की हत्या

आईटीबीपी जवान ने गोली मार कर दी चचेरे भाई की हत्या

संक्षेप:

-मुफस्सिल थाना क्षेत्र बभनौली गांव में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद में हुई वारदात , मवेशी को चारा दे रहे चचेरे भाई के सिर में जवान ने नजदीक से मार दी गोली

Feb 09, 2026 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-मुफस्सिल थाना क्षेत्र बभनौली गांव में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद में हुई वारदात -मवेशी को चारा दे रहे चचेरे भाई के सिर में जवान ने नजदीक से मार दी गोली -हत्या की घटना के बाद फायरिंग करते भाग निकला जवान, एक अन्य घर को भी बनाया निशाना -घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बरामद किए दो खोखे और दो पिलेट -एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले की छानबीन और आरोपित की धरपकड़ में जुटी पुलिस -फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डीआईयू भी अपने स्तर से कर रही तफ्तीश -परिजन बोले : दबंगई दिखाने में आईटीबीपी जवान की ओर से की गयी हत्या -एसपी बोले : शुरुआती जांच में रास्ता और घर के विवाद की बात आ रही सामने आरा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हिन्दुस्तान संवाददाता आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में सोमवार की सुबह आईटीबीपी के एक जवान ने गोली मार अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। उसने दरवाजे पर मवेशी को चारा दे रहे चचेरे भाई के सिर में गोली मार दी। चचेरे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद जवान फायरिंग करते भाग निकला। बताया जा रहा है कि भागने के दौरान उसकी ओर से अन्य घर के पास भी फायरिंग की गयी है। मृतक बभनौली गांव निवासी अंबिका तिवारी के 52 वर्षीय पुत्र गणेश तिवारी थे। वे किसान थे। आरोपित आईटीबीपी जवान उसी गांव का ही बसंत कुमार तिवारी है। फिलहाल वह हरिद्वार में पोस्टेड है। किसान के परिजनों के अनुसार आईटीबीपी जवान से कोई विवाद नहीं था। जवान बसंत कुमार तिवारी की ओर से दबंगई दिखाने में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि शुरुआती जांच में रास्ते के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। आरोपित की ओर से भागने के दौरान भी गांव में फायरिंग किये जाने की जानकारी मिली है। उसकी भी गहराई से जांच की जा रही है। वैज्ञानिक और तकनीकी ढंग से पूरी घटना की तफ्तीश की जा रही है। एफएसएल और डीआईयू टीम की मदद ली जा रही है। वहीं आरोपित आईटीबीपी जवान की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव पहुंचे और मामले की छानबीन की गयी। परिजनों और ग्रामीणों से बात कर घटना की जानकारी ली गयी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठे किये गये। इसके बाद पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान शव से एक बुलेट बरामद किया गया है।