सशक्त महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिखाई झलक
-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जीविका, कला एवं संस्कृति विभाग

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आरा, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जीविका, कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया। शुभारंभ नगर आयुक्त, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका, कला एवं संस्कृति विभाग पदाधिकारी, उप समाहर्ता व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत संबोधन में जीविका के संचार प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि यह दिन महिलाओं के आत्मसम्मान, उनके योगदान और साहस के साथ ही उनके त्याग और ममतामयी रूप को समर्पित है l बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त अंजू कुमारी ने कहा कि घर के पिंजड़े से बाहर निकलकर महिलाओं ने गांव-समाज के विकास में अपना अहम योगदान दिया है।
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक बरुण कुमार ने कहा कि आज महिलाएं घर के साथ ही बाहर के हर क्षेत्र में भी अपना विकासात्मक और महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। संघर्ष से बदलाव की वाहक बनी महिलाओं के इसी योगदान और अदम्य साहस को महत्व और सम्मान देने के लिए प्रति वर्ष आठ मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए जीविका दीदियों, कैडर समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। अपना अनुभव साझा करती हुईं जगदीशपुर प्रखंड की गायत्री देवी, आरा सदर की इंदु देवी, पीरो प्रखंड की रीता देवी, बड़हरा प्रखंड की इंदु देवी और अनीता कुंअर, सहार प्रखंड की पूजा कुमारी और गड़हनी प्रखंड की अजंती पाल ने बताया कि महिला दिवस एक उत्सव है जो महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान को सम्मान और बल देने के लिए हम सब मनाते हैं। महिलाओं को मजबूत बनाने और इनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए लैंगिक समानता हासिल करने में आत्मबल व सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया गया। मौके पर कई वरीय पदाधिकारी व जीविका कर्मी उपस्थित थे और करीब 150 जीविका दीदियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


