महिला दिवस पर क्विज, फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं

Mar 12, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

फोटो: 16 आरा के एमबीआरआरपीएस सिंह कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षिका

 महिला दिवस पर क्विज, फैंसी ड्रेस समेत कई प्रतियोगिताएं

आरा, संवाद सूत्र। शहर के एमबीआरआरपीएस सिंह कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन अनुसूया वूमेन एम्पावरमेंट क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम भारतीय समाज और इतिहास के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित पर आयोजित हुआ। उद्घाटन प्राचार्या प्रो. कनकलता कुमारी ने किया। ओपन क्विज, फैंसी ड्रेस व रोल प्ले जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रारंभ में वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. संजय कुमार, प्रो. रागिनी कुमारी, प्रो. नेयाज हुसैन, प्रो. विकास चन्द्र, डॉ. मंजू कुमारी व डॉ. विभा वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सशक्तीकरण और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारतीय इतिहास की महान महिलाओं के रूप में प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में गणित विभाग की कृति कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजनीति विज्ञान विभाग की हर्षिता सिंह द्वितीय और वनस्पति विज्ञान विभाग की साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज में विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह ने किया एवं डॉ. अरुण राय और डॉ. रविकांत रंजन ने स्कोरकीपर की भूमिका निभाई। क्विज में टीम ए ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें साक्षी तिवारी, श्वेता पांडेय और नेहा गिरी शामिल थीं। टीम बी उपविजेता रही, जिसमें कृति कोमल, आर्यमान कुमार और आकाश कुमार शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूया वूमेन एम्पावरमेंट क्लब की अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा राय, सचिव डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अंकिता ओझा के संयुक्त प्रयासों से किया गया। संचालन डॉ. शुचि स्नेहा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रज्ञा राय ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।