स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी में सुधार के लिए स्कूलों का होगा निरीक्षण, बिंदुओं पर समीक्षा की गयी थी। इस दौरान उनके ओर से यह बताया गया था कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत

स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार पर जोर

-मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी में सुधार के लिए स्कूलों का होगा निरीक्षण -स्कूलों की ओर से मेनू का पालन नहीं किये जाने पर इसे गड़बड़ी मानी जायेगी आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में बच्चों को दिये जाने वाले दोपहर के भोजन की गुणवत्ता में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की ओर से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गयी थी। इस दौरान उनके ओर से यह बताया गया था कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत है।

इस योजना के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। लेकिन, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में कमी हो रही है। यह अत्यन्त खेदजनक है। मध्याह्न भोजन योजना के सफल संचालन के लिए प्रखंड साधन सेवियों की ओर से किये जा रहे निरीक्षण व अनुश्रवण के अलावा जिले के पदाधिकारियों की ओर से भी प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण व दोषी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान यह ध्यान देना है कि भारत सरकार की ओर से निर्धारित प्रति बच्चा मध्याह्न भोजन की मात्रा मानक के अनुरूप हो। मध्याह्न भोजन का मेनू गुणवत्तापूर्ण हो और विशेषकर दाल हरी साग-सब्जी युक्त व गाढ़ा हो। स्कूल में स्थापित किचेन शेड की समुचित साफ-सफाई हो। स्कूलों में उपस्थित बच्चों की संख्या के अनुपात में मध्याह्न भोजन तैयार किया गया हो। सोमवार व गुरुवार को दिया जाने वाला दाल हरी सब्जी युक्त हो। शुक्रवार के दिन मेनू में दिये जाने वाले अंडा व फल बच्चों को जरूर दिया गया हो। साथ ही यह ध्यान रखा गया हो कि जो बच्चें अंडा नहीं खाते है, केवल उन्हीं को फल दिया गया हो। निरीक्षण में इन बिंदुओं का पालन स्कूल की ओर से नहीं किया गया तो इसे गड़बड़ी मानी जायेगी। डीईओ व डीपीओ प्रतिदिन करेंगे निरीक्षण स्कूलों में मध्याह्न भोजन गुणवत्ता व मेनू पालन को ले डीईओ व डीपीओ मध्याह्न भोजन प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण करेंगे और जिला कार्यक्रम प्रबंधक मध्याहन भोजन योजना को भी इस संबंध में निदेश जारी करेंगे। साथ ही अगर स्कूल निरीक्षण में कोई गड़बड़ी दिखती है तो समुचित कार्रवाई करते हुए कार्रवाई रिपोर्ट से मुख्यालय को अवगत करायेंगे। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से पिछले सप्ताह में किये गये निरीक्षण और निरीक्षण से मिले फलाफल के आधार पर उनके ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में की जायेगी। --

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।