बाल मेले में रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन

Dec 04, 2025 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय इजरी और मध्य विद्यालय सलेमपुर में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में छात्रों ने विज्ञान, गणित, भाषा और कला से जुड़े विभिन्न मॉडल पेश किए। खासतौर पर नौवीं कक्षा के छात्र राधे रंजन द्वारा निर्मित रोबोट ने सबका ध्यान खींचा। डीईओ ने छात्रों की जिज्ञासा और नवाचार की सराहना की।

बाल मेले में रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन

आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय इजरी और मध्य विद्यालय सलेमपुर में गुरुवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अपने कौशल, रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेले में गणित, विज्ञान, भाषा, कंप्यूटर और आर्ट एंड क्राफ्ट से जुड़े अनेक आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान शाला में छात्रों ने हाइड्रोलिक पार्किंग, हाइड्रोलिक लिफ्ट, हार्ट मॉडल, आंख की संरचना, वायुमंडल की विभिन्न परतें और पृथ्वी की आंतरिक परतों के मॉडल प्रस्तुत किए। गणित शाला में बच्चों की ओर से तैयार किया गया मैथ्स पार्क, ज्यामितीय आकृतियों के थ्री-डी मॉडल और गणितीय अवधारणाओं के खेल आधारित प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

भाषा कक्ष में छात्रों ने कहावतें, पहेलियां, लघुकथाएं और भाषाई पोस्टरों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले का विशेष आकर्षण नौवीं कक्षा के छात्र राधे रंजन की ओर से बेहद कम लागत में बनाया गया रोबोट रहा। डीईओ ने इस नवाचार की प्रशंसा की और अपनी कलम भेंट कर राधे रंजन का उत्साहवर्धन किया। मौके पर डीईओ ने विद्यार्थियों को कक्षा में अधिकाधिक प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिज्ञासा ही सीखने की पहली सीढ़ी है। साथ ही उन्होंने गृह कार्य को गंभीरता से लेने और नियमित अभ्यास करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने दोनों विद्यालयों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों की ओर से प्रदर्शित मॉडल्स को उपयोगी व प्रेरणादायक बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।